मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कैराना थाने के शामली-कैराना मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। 

कैराना थाने के एसएचओ विरेन्दर सिंह कासना ने सोमवार को कहा कि यह घटना रविवार को उस समय हुयी जब सुखबीर (80), उनकी पत्नी श्यामो (78) और बेटा कालूराम (55) कार में कहीं जा रहे थे और किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। 

उन्होंने बताया कि इन सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि कार में सवार सुनीता (52) भी इस दुर्घटना में घायल हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस कार को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें;-Good News! राज्य कर्मचारियों को सीएम योगी ने दिया दिवाली पर तोहफा, बढ़ाया महंगाई भत्ता

संबंधित समाचार