अयोध्या: नाविकों ने लोस चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी, गुप्तारघाट पर प्रदर्शन कर बंद रखीं नावें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। गुप्तारघाट पर सोमवार को नाविकों ने वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सैकड़ों नावों को बंद रख प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि अगर एडवेंचर स्पोर्ट्स बोट बंद न कराई गई तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर देंगे। साथ ही बाढ़ में नाव भी नहीं भेजेंगे। 
     
गोताखोर संघ के अध्यक्ष भगवान दीन ने आरोप लगाया कि पहले हमारी दुकानें छीनी गईं, अब जीवन यापन का आखिरी धंधा नाव को भी बंद करने तैयारी चल रही है। इलाके के दरोगा पहले ही नावों को बंद करने की चेतावनी दे चुके हैं। हम लोग पुश्तों से गुप्तारघाट पर नाव चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।

निषाद समाज का सरकार बनाने में अहम रोल है, लेकिन मांगें ना पूरी हुई तो इस बार चुनाव का बहिष्कार करेंगे। भगवान दीन ने कहा कि यदि स्पोर्ट एडवेंचर बोट नहीं हटाई गई तो बड़ा आंदोलन होगा। मुख्यमंत्री से भी इसकी शिकायत की जाएगी। 
गौरतलब है कि यहां वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर के तहत चार बोट आई हुई हैं, जो सरयू तट पर फर्राटा भर रही हैं। नाविकों का आरोप है कि बोट चालक तेज रफ्तार में बोट लेकर नाव के बगल से निकलते हैं, ताकि नाव में बैठे लोग डर जाएं और भविष्य में बैठने की इच्छा न करें। 

कैबिनेट मंत्री से फोन पर की शिकायत 
भगवान दीन ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से भी फोन पर शिकायत की है। उनके संज्ञान में एडवेंचर बोट पलटने का मामला लाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है वह जल्द ही समस्या का हल निकालेंगे।

यह भी पढ़ें;-Good News! राज्य कर्मचारियों को सीएम योगी ने दिया दिवाली पर तोहफा, बढ़ाया महंगाई भत्ता

संबंधित समाचार