Kanpur Dehat Crime: व्यापारी की गोली मारकर हत्या, ढाबा सील… आरोपी व गार्ड भेजे गए सलाखों के पीछे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में व्यापारी की हत्यारोपित आरोपी व गार्ड जेल भेजे गए।

कानपुर देहात में व्यापारी की हत्यारोपित आरोपी व गार्ड जेल भेजे गए। साथ ही पुलिस ने उमरन ढाबा को भी सील कर दिया।

कानपुर देहात, अमृत विचार। उमरन ढाबा में खाने के बाद पेमेंट लेनदेने को लेकर शीतलपेय एजेंसी संचालक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने छानबीन होने तक ढाबा को सील कर दिया है। जिसके बाद ढाबा पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। वहीं हत्यारोपी व रायफल धारक गार्ड को जेल भेज दिया गया। 

रनियां थाना क्षेत्र के उमरन में कानपुर-इटावा हाईवे लेन किनारे स्थित सेंगर ढाबा में शनिवार की देर रात रनियां निवासी अजय राजावत, शिवम शर्मा, नीरज साहू, आसिम खान व योगेश पारीक खाना खाने गए थे। खाने के बाद रुपये पेमेंट को लेकर पांचों में आपसी विवाद होने लगा था।

तभी ढाबा में बैठा जनपद औरैया के थाना अछल्दा के गुनौली निवासी पुष्पेंद्र सिंह के मना करने पर खाने खाना आए युवकों से विवाद होने लगा था। इसी दौरान पुष्पेंद्र सिंह ने ढाबा में रखी गार्ड रामचंद्र की रायफल लाकर दो फायर झोंक दिए थे। जिसमे एक गोली व्यापारी योगेश पारीक (30) के बाएं घुटने और दूसरी दाएं पेट में लगी थी।

जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद कानपुर हैलट अस्पताल में डॉक्टर ने योगेश को मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय ने छानबीन की थी। पुलिस ने घटना स्थल से हत्यारोपी पुष्पेंद्र सिंह व गार्ड रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया था।

मृतक के पिता मोहन लाल पारीक की तहरीर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने ढाबा को सील कर दिया था। जिसके चलते सोमवार को वहां पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा और ग्राहकों को प्रवेश की इजाजत नहीं मिल सकी।

उमरन ढाबा में खाने के पेमेंट को लेकर व्यापारी की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। जिसके आधार पर हत्यारोपी पुष्पेंद्र व लाइसेंस धारक गार्ड को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। छानबीन होने तक ढाबा में लोगों के जाने पर रोक लगाई गई है।- बीबीजीटीएस मूर्ति पुलिस अधीक्षक

एसपी ने खुद देखी फुटेज तो खुल गया हत्याकांड

उमरन ढाबा में शनिवार की रात खाना खाने के बाद व्यापारी की गोली मार कर हत्या के मामले में रात को ही एसपी ने मौके पर जाकर छानबीन की थी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को देखा था। जिसके बाद सभी हत्याकांड का पूरा खुलकर सामने आ गया था और पुलिस ने हत्यारोपी पुष्पेंद्र व लाइसेंस धारक गार्ड को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था।

लाइसेंस निरस्तीकरण को डीएम को जाएगी रिपोर्ट

उमरन ढाबा में व्यापारी योगेश पारीख को गोली मारने में गार्ड रामचंद्र की रायफल का इस्तेमाल आरोपी पुष्पेंद्र ने किया था। पुलिस ने इसमे गार्ड की गंभीर लापरवाही माना है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि रायफल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ढाबा संचालन को लेकर भी जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजकर जांच कराई जाएगी।

व्यापारी का शव राजस्थान ले गए परिजन

ढाबे पर विवाद के बाद व्यापारी योगेश पारीक की हत्या के बाद रविवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव रनियां पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान एएसपी राजेश पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। चूंकि परिवार मूलरूप से राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला था। ऐसे में परिजन योगेश का शव देर शाम सीकर लेकर रवाना हो गए। 

ये भी पढ़ें- Fatehpur News: खेत में 15 फिट का दिखा अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, एक जानवर को बनाया अपना शिकार

संबंधित समाचार