मुरादाबाद : हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, अलीगढ़ मंडल ने आगरा को हराकर की विजयी शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनकपुर स्टेडियम में बालक वर्ग की राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत

मुरादाबाद, अमृत विचार। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोटर्स स्टेडियम सोनकपुर में सोमवार को राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। पहले मैच में अलीगढ़ मंडल और आगरा मंडल टीमें खेलीं। रोमांचक मैच में अलीगढ़ ने आगरा मंडल को 20-18 से हराकर प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह और बेटी बचाओ-बेटी पढाओ की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। जिला ओलम्पिक सचिव डॉ. अजय पाठक ने जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पहला मैच में आगरा मंडल को 20-18 के अंतर से हराकर अलीगढ की टीम ने जीत र्दज की।

अलीगढ के राहुल ने 4 सर्वाधिक गोल दागे। शुभम व सूरज ने 3-3 गोल किए। दूसरा मैच लखनऊ मंडल और मेरठ के बीच खेला गया। इसमें मेरठ ने 24-14 से यह मैच जीत लिया। मेरठ की ओर से सर्वाधिक गोल 12 सोनू ने किए, जबकि शुभम ने 11 गोल किए।

 आजमगढ़ और कानपुर मंडल के मध्य खेला गए मैच में आजमगढ़ टीम ने 22-11 से मैच जीत लिया। सूरज ने सर्वाधिक 7 गोल किए और सोनू व हरिनाथ ने 3-3 गोल किए। कानपुर की और से अभय ने 3 गोल किए। निर्णायक के रूप में बृजेश खरवार, बनारस, संदीप राय, तरुण कुमार, वैधनाथ यादव मिर्जापुर, प्रेम प्रकाश गोरखपुर, नफीस गोरखपुर आदि रहे। इस मौके पर योगेंद्र गौतम, यश शुक्ला, धीरज कुमार, सचिन विश्नोई, ललिता चौहान, निशा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: हत्या के प्रयास व लूट में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर

संबंधित समाचार