लखनऊ : मेट्रो स्टेशन पर दिवाली कार्निवल', इन 40 स्टॉलों पर देख सकेंगे कई परिधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

म्यूजिक बैंड की धुन पर मेट्रो यात्री खूब झूमे

मेक इन इंडिया' उत्पादों को भी दे रहे हैं बढ़ावा

लखनऊ। यूपी मेट्रो रेल कार्पोरेशन लखनऊ मेट्रों के हजरतगंज स्टेशन पर सोमवार को पांच दिवसीय 'मेगा दिवाली कार्निवल' का आागज किया गया। लखनऊ मेट्रो दिवाली फेस्टिवल को लेकर 6 से 10 नवंबर तक मेगा दिवाली कार्निवल कर रहा है जिसमें हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर करीब 40 स्टॉल लगाए गए हैं।
 
मेट्रो स्टेशन पर कृत्रिम आभूषण, रेज़िन आर्ट ज्वेलरी, पेंटिंग-कला और शिल्प, कपड़े और परिधान, जूट बैग, इत्र, चमड़े के बैग, चॉकलेट, जैविक खाद्य उत्पाद, बेकरी उत्पाद समेत काफी स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा स्वच्छता पखवाड़े के तहत बीते 30 सितंबर को हाउस कीपिंग स्टाफ के बीच हुई म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को भी मेट्रो स्टेशन पर पुरस्कृत किया गया। इसी के साथ स्टेशन पर आयोजित म्यूजिक बैंड की धुन पर मेट्रो यात्री खूब झूमे | 
 
प्रश्न्नोत्तरी प्रतियोगिता में यात्रियों ने जीते पुरस्कार
हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर मनोरंजन का डबल डोज़ देने के लिए शाम 05 बजे से 07 बजे तक म्यूजिकल बैंड आयोजित किया गया। वहीं आई.सी.आई.सी.आई बैंक की तरफ से मेट्रो स्टेशन पर प्रशन्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें जीतने वाले प्रतिभागियों को बैंक की तरफ से आकर्षक उपहार भी दिए गए।
 
इस अवसर पर बोलते हुए, यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि 'लखनऊ मेट्रो पिछले कुछ समय से इस तरह के मेगा इवेंट, प्रदर्शनी और कार्निवल आयोजित करता रहा है। सर्वोत्तम व्यावसायिक मंच प्रदान करने और स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस मुहीम की शुरुआत की गई है। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से हम 'मेक इन इंडिया' उत्पादों को भी बढ़ावा दे रहे हैं। मैं लखनऊ के लोगों को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर लगे मेगा कार्निवल का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता हूं।
 

संबंधित समाचार