बरेली: चंडीगढ़ में तैनात है ट्रेन में छेड़छाड़ का आरोपी फौजी, छुट्टी लेकर जा रहा था घर...रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। चंडीगढ़ सुपर फास्ट एक्सप्रेस में परिवार के साथ यात्रा कर रही किशोरी के साथ शराब के नशे में यात्री ने छेड़छाड़ करने वाला फौजी चंडीगढ़ में तैनात है। उसे किशोरी के परिजनों ने आरोपी को पकड़कर ट्रेन में पुलिस दल के हवाले कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जीआरपी बरेली जंक्शन ने पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।

आरोपी ने पूछताछ में खुद को फौजी बताया था लेकिन रविवार को इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। मामले की जांच कर रहे एसएसआई वीरेंद्र सिंह ने जांच की तो पता चला कि आरोपी फौजी जंग बहादुर अपने घर छुट्टी पर आया था। वहां से उसे सोमवार को यूनिट ज्वाइन करनी थी। वह एएससी डिफेंस यूनिट चंडीगढ़ में हवलदार के पद पर तैनात है। आर्मी अधिकारियों को आरोपी जंग बहादुर के बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है।

एक किशोरी से पहले की थी छेड़छाड़
इससे पहले पंजाब के मोहाली निवासी एक व्यक्ति ने जीआरपी थाने में दी तहरीर में बताया था कि परिवार के साथ चार नवंबर को लखनऊ से चंडीगढ़ सुपर फास्ट एक्सप्रेस से घर जा रहे थे। उनकी 17 साल की बेटी ऊपर बर्थ पर सो रही थी, जबकि उनकी बेटी के बर्थ के सामने दूसरा यात्री सो रहा था।

आरोप है कि बरेली के पास शराब के नशे में युवक उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा, जिसके बाद बर्थ बदल दी, लेकिन रामपुर के पास युवक ने फिर से छेड़छाड़ शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी फौजी जंग बहादुर को जीआरपी ने रविवार को ही जेल भेज दिया था। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: भीड़ बढ़ने से पहले ही जंक्शन पर खराब हुआ लगेज स्कैनर

संबंधित समाचार