बरेली: 50 जोड़ों के सामूहिक विवाह के लक्ष्य को भेद नहीं पा रहे निगम में 80 पार्षद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहर में पार्षदों को तलाश करने को नहीं मिल रहीं विवाह योग्य गरीब कन्याएं

बरेली, अमृत विचार। निगम के 80 वार्डों में पार्षदों को 50 गरीब कन्याएं विवाह योग्य नहीं मिल पा रही हैं। नगर निगम को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 50 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य है। मेयर डाॅ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स के आग्रह के बाद भी अब तक शहर से कोई गरीब कन्या योजना में विवाह योग्य नहीं पाई है।

शहर में कुछ वार्ड ऐसे हैं जहां गरीब लोगों की संख्या अधिक है। सत्ता पक्ष के पार्षद भी योजना में अपना योगदान देने को सक्रिय नहीं हो पा रहे हैं। सामूहिक विवाह के लिए जिलाधिकारी ने 23 नवंबर की तिथि तय की है। शहर में एक वार्ड से एक कन्या का भी विवाह भी इस योजना से पार्षद करा दें तो 80 वार्ड से 80 कन्याएं हो जाएंगी।

निगम में चर्चा है कि इस योजना को असफल कराने के विपक्ष भले ही सक्रिय नहीं हो लेकिन भाजपा के पार्षदों को इसके लिए सक्रिय रहना चाहिए। मेयर डाॅ. उमेश गौतम ने पहले ही पार्षदों से इस पुण्य कार्य में लगने की बात कही। उन्होंने नगर आयुक्त को भी पत्र लिखकर पार्षदों का सहयोग लेने की बात कही। नगर आयुक्त ने भी सभी से पुण्य कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया। अब अपर नगर आयुक्त सुनील यादव ने 80 पार्षदों से एक एक गरीब कन्या का विवाह कराने में अपना योगदान देने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे मृतका के खाते से निकाले 71 हजार रुपये

संबंधित समाचार