IPL 2020: स्टोइनिस का अर्धशतक, दिल्ली ने पंजाब को दिया 158 रनों का लक्ष्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। मार्कस स्टोइनिस (53 रन) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी आईपीएल-13 के अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने खराब शुरुआत से उबरते हुए …

दुबई। मार्कस स्टोइनिस (53 रन) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी आईपीएल-13 के अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। इसमें स्टोइनिस की सबसे अहम भूमिका रही, जिन्होंने 21 गेंदों का सामना कर सात चौके और तीन छक्के लगाए।

दिल्ली की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 39 रन बनाए जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 31 रनों की पारी खेली। अय्यर ने 32 गेंदों पर तीन छक्के लगाए जबकि पंत ने 29 गेंदों का सामना कर चार चौके लगाए। दिल्ली का शीर्ष क्रम बुरी तरह फ्लॉप रहा। पृथ्वी शॉ (5), शिखर धवन (0) और शिमरॉन हिटमायेर (7) ने निराश किया।

पंजाब की ओर से मोहम्मद शमी ने चार ओवरों में 15 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे युवा स्पिनर रवि बिश्नोई ने चार ओवर के कोटे में 22 रन खर्च करते हुए एक विकेट हासिल किया। इसके अलावा लीग में डेब्यू कर रहे शेल्डन कॉटरेल को भी दो सफलता मिली।

संबंधित समाचार