World Cup 2023 : श्रीलंका में बवाल जारी, अदालत ने देश के क्रिकेट बोर्ड को फिर किया बहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे द्वारा बर्खास्त किये गये देश के क्रिकेट बोर्ड को वहां की अदालत ने मंगलवार को बहाल कर दिया है। अदालत ने बोर्ड अध्यक्ष शम्मी सिल्वा की खेल मंत्री रणसिंघे द्वारा क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त किये जाने के कदम को अदालत में चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका कोर्ट ऑफ अपील ने देश के क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त करने के खेल मंत्री के फैसले को रद्द करते हुए सुनवाई पूरी होने तक निष्कासित अधिकारियों को बहाल कर दिया। उल्लेखनीय है कि विश्व कप में भारत से शर्मनाक हार के बाद सोमवार को श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने देश के क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे थे। इससे पहले, भारत से मिली हार के बाद खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने शुक्रवार के अपने एक बयान में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को देशद्रोही और भ्रष्ट कहा था। उन्होंने बोर्ड के सदस्यों से इस्तीफा देने की मांग की थी। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डी सिल्वा ने शनिवार 4 नवंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें : टाइम आउट : 'कोई पछतावा नहीं, अगर खेल भावना के अनुसार नहीं है तो ICC नियम बदले', शाकिब का मैथ्यूज पर पलटवार

संबंधित समाचार