AUS vs AFG, World Cup 2023 : अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अफगानिस्तान ने आईसीसी विश्वकप के 39वें मुकाबले में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां वानखेडे स्‍टेडियम में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

अफगनिस्तान ने एकादश में एक बदलाव करते हुए फजल हक फारूखी की जगह नवीन उल हक को टीम में शामिल किया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई ने टीम में दो बदलाव किये हैं। स्टीव स्मिथ और कैमरन ग्रीन की जगह मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल को एकादश में शामिल किया हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

अफगानिस्तान: रहमानउल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, हशमतउल्लाह शहीदी (कप्तान), रहमत शाह, अजमतउल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और नवीन उल हक 

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जॉश इंग्लस, मार्कस स्टॉयनिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, ऐडम जम्पा और जॉश हेजलवुड 

ये भी पढ़ें: World Cup 2023 : इंग्लैंड की नजरें नीदरलैंड पर जीत के साथ चैम्पियंस ट्रॉफी की दावेदारी मजबूत करने पर 

 

संबंधित समाचार