बस्ती में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती, अमृत विचार। जिले के लालगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मंगलवार को पेड़ से लटकता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के भीटी माफी गांव के समीप दिनेश शर्मा (42) निवासी महुली जनपद संतकबीर नगर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है! सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। 

ये भी पढ़ें -हरदोई में बड़ी घटना - निर्वस्त्र वीडियो वायरल होने पर महिला ने किया सुसाइड का प्रयास

संबंधित समाचार