रामपुर में पुलिस की वर्दी फिर शर्मशार...10 हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गंज क्षेत्र में आने वाली चौकी पाखड़ में तैनात था दरोगा, मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने बिछाया था जाल

रामपुर, अमृत विचार। मंगलवार को चौकी पाखड़ में तैनात दरोगा सुधीर कुमार को वादी से विवेचना के नाम पर 10 हजार रुपये मांगना भारी पड़ गया। एंटी करप्शन टीम ने चौकी के अंदर छापा मारकर दरोगा को 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम आरोपी दरोगा को सिविल लाइन थाने ले आई। जहां उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गंज थाना क्षेत्र के घेर पीपल वाला निवासी अकरम का कहना है, उसके साले जमीर का पास के ही रहने वाले कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। उन लोगों ने आकर मारपीट की थी। इस दौरान थाना गंज में 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। गंज थाना क्षेत्र में आने वाली चौकी पाखड़ प्रभारी सुधीर कुमार इस मामले की जांच कर रहे थे।

जांच के दौरान दरोगा ने वादी और मुकदमे के गवाह को आरोपी बनाते हुए जेल भेज दिया था। इसके बाद भी विवेचना के दौरान वह पीड़ित से पैसे मांग रहे थे। काफी परेशान हो जाने के बाद पीड़ित ने मुरादाबाद एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। जिसके बाद मंगलवार को टीम चौकी पहुंच गई। पीड़ित ने जब दरोगा को 10 हजार रुपये दिए, तो टीम ने दरोगा को रंगे हाथ पकड़ लिया। 

दरोगा सुधीर कुमार का कहना है कि उसको गलत फंसाया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच कराई जाएगी। - राजेश द्विवेदी, एसपी

ये भी पढ़ें : विशेष साक्षात्कार: 'राम तेरी गंगा मैली' से रजा मुराद का क्यों है जज्बाती रिश्ता, जानने के लिए पढ़ें खबर

संबंधित समाचार