Kanpur News: गंगा में गिरते नालों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की कार्रवाई... जलनिगम पर 35 लाख का लगाया जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जलनिगम पर 35 लाख का जुर्माना लगाया।

कानपुर में गंगा में गिरते नालों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की। जलनिगम पर 35 लाख का जुर्माना लगाया।

कानपुर, अमृत विचार। गंगा में सीवरेज नालों का प्रदूषित पानी सीधे गंगा में जाने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की। बोर्ड ने जल निगम पर 35 लाख का जुर्माना लगाया।

जाजमऊ के बुढ़ियाघाट व शीतला बाजार नाला और गंगा बैराज के परमिया नाला का कचरा गंगा में गिरता हुआ पाया गया है। जिसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 15 लाख का जुर्माना लगाया गया।

इसी तरह डबका नाला, सत्ती चौरा नाला, गोला घाट नाला, रानी घाट नाला भी गंगा में गिरता हुआ पाया गया। इस पीसीबी ने 20 लाख का जुर्माना लगाया है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि जांच में मामला सामने आने पर यह कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: 1.38 करोड़ लेने के बाद भी नहीं किया बैनामा, FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार