बरेली: पटाखा दुकानें खुलने की सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम, मचा हड़कंप
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। आबादी के बीच 100 फुटा रोड पर पांच दुकानों के जिलाधिकारी ने लाइसेंस स्थगित कर दिए। उन्होंने कहा कि जिन दुकानों को स्थगित किया है, अगर वह दुकानें खोली गईं तो मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने आबादी से दूर आतिशबाजी की दुकानों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को इन दुकानों के खुलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो खुली अन्य आतिशबाजी की दूकानों पर हड़कप मच गया। कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद करना शुरू कर दिया।
दीपावली पर मांगी दुकान खोलने की परमिशन
दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड होते ही मंगलवार सुबह को भाजपा के पूर्व विधायक केसर सिंह के बेटे विशाल गंगवार, टीटू व अन्य कहीं पटाखा कारोबारी डीएम रविंद्र कुमार से मिले। उन्होंने डीएम से कहा कि उनकी दुकान काफी दिनों से सौ फुटा रोड पर हैं। उन्होंने दुकानों के लाइसेंस बहाल करने और दीपावली तक मुहूर्त देने की मांग की। जिस पर डीएम रविंद्र कुमार ने उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए कि आबादी के मध्य पटाखे की दुकान किसी भी स्थिति में नहीं चलेगी। जिन दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। वह दुकान तत्काल शिफ्ट की जाएं। अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Festival Season: गलती से भी भीड़ वाले बाजार में लेकर न निकले बाइक व कार, करना पड़ेगा जाम का सामना, ट्रैफिक प्लान जारी
