बरेली: शादी के सात साल बाद दो बच्चों को छोड़कर पत्नी गायब, पति पहुंचा थाने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। किला क्षेत्र में शादी के सात साल बाद एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर घर से नकदी और जेवरात लेकर चली गई। पति ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। युवक के मुताबिक उसकी शादी सात साल पहले मुरादाबाद में हुई थी।

उसे एक बेटा और एक बेटी है। करवाचौथ से एक दिन पहले पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी। जिस पर उन्होंने उसे डांट दिया, जिससे नाराज होकर वह करवाचौथ के दिन सुबह वह बच्चों को स्कूल छोड़ने की बात कहकर घर से निकली और वापस नहीं लौटी।

यह भी पढ़ें- Festival Season: गलती से भी भीड़ वाले बाजार में लेकर न निकले बाइक व कार, करना पड़ेगा जाम का सामना, ट्रैफिक प्लान जारी

संबंधित समाचार