सिरसा के गोयल गांधी नेपाल में दक्षिण एशिया देशों के गवर्नर जनरल नियुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिरसा। सिरसा शहर के प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ सुरेंद्र गोयल द्वारा मानवता के प्रति की जा रही सेवा भाव और उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए गांधी पीस फाउंडेशन, नेपाल द्वारा गांधीवादी दर्शन के तहत शांति तथा सद्भाव व मानवता को बढ़ावा देने के लिए उन्हें दक्षिण एशिया देशों के गवर्नर जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें - CM अशोक गहलोत ने कहा- हमारा मुकाबला है भाजपा की बजाय ईडी से 

यह सिरसा जिले के साथ-साथ हरियाणा के लोगों के लिए भी गर्व की बात है। गांधी पीस फाउंडेशन, नेपाल एक गैर-सरकारी संगठन है, जो विभिन्न देशों में महात्मा गांधी जी के विचारों को संरक्षित एवं प्रसारित करने का कार्य कर रहा है। डॉ गोयल भी मानवता की सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं।

वे अपने शिक्षण संस्थान के माध्यम से देश के भविष्य विद्यार्थियों को आदर्श नागरिक बनाने के प्रति प्रेरित कर रहे हैं, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। पूर्व में भी डॉक्टर सुरेंद्र गोयल को शिक्षा जैसे क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर अनेक सम्मान मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें - कांग्रेस की अजमेर में 10 नवंबर को निकलेगी गारंटी यात्रा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म