पीलीभीत: दुकान के बाहर तखत पर बैठे किशोर को ट्रक ने कुचला, मौत
पीलीभीत/बीसलपुर,अमृत विचार। मौसा की दुकान के बाहर तखत पर बैठे किशोर को एक ट्रक ने कुचल दिया।उसकी बरेली ले जाते वक्त मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
नगर के मोहल्ला ग्यासपुर के रहने वाले जावेद की दि किसान सहकारी चीनी मिल के पास टायर की की दुकान है। बीते कुछ दिनों से उनके घर पर बरेली जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के हरदुआ गांव निवासी साढ़ू शानू का 17 वर्षीय पुत्र जाबिर आया हुआ था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जाबिर खाना देने के लिए दुकान पर पहुंचा था। खाना देने के बाद वह दुकान के बाद तखत पर जाकर बैठ गया।
वहां पर एक ट्रक में सुधार कार्य किया जा रहा था। ट्रक चालक ट्रक को बैक कर रहा था कि इस दौरान जाबिर ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। काफी लोग जमा हो गए। फिर ट्रक को आगे कराकर गंभीर हालत में किशोर को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल ले गए।
वहां से हालत गंभीर बताते हुए बरेली रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि बरेली ले जाते वक्त जाबिर की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी की। चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ट्रक भी कब्जे में ले लिया गया। हादसे के चलते मौके पर भीड़ लगी रही
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: माननीय के खास चेयरमैन पति की शिकायत पर लटका दिए ताले, अब होगा सत्यापन...जानिए मामला
