मुरादाबाद: गोवंश संरक्षण के लिए प्रधानों ने सौंपा 11 लाख का चेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत वाटिका परिसर का जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण, स्टॉल का निरीक्षण किया

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे विकास खंड कार्यालय में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधानों के साथ गो संरक्षण और संवर्धन पर संवाद कर उनको निराश्रित गोवंश के संरक्षण के बारे में बताया। कहा कि इसके लिए सभी को मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए। उन्होंने विकास खंड कार्यालय परिसर में अमृत वाटिका का भी ब्लॉक प्रमुख के साथ लोकार्पण किया।

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को बताया कि निराश्रित गोवंश की सेवा व सुरक्षा जरूरी है। इसके लिए हर ब्लॉक में दो-दो अस्थायी गोआश्रय स्थल बन रहे हैं। इनको 10 गांवों से जोड़ा जाएगा। इसमें निराश्रित गोवंश का पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक कोष स्थापित किया गया है। इसमें चेक या अन्य डिजिटल माध्यम से सभी सहयोग कर सकते हैं। 

उनके आह्वान पर ब्लॉक के ग्राम प्रधानों व कर्मचारियों से सामूहिक रूप से मदद का हाथ बढ़ाया और 11,11,111 रुपये का चेक सौंपा। इसके अलावा ईंट भट्ठा एसोसिएशन द्वारा भी 1.1 लाख का चेक जिलाधिकारी को दिया गया। उन्होंने कहा कि गोशाला के कार्यों की निगरानी ग्राम प्रधान भी करेंगे। यदि कोई कमी होगी तो वह नोडल अधिकारी को तुरंत बताएंगे। जिससे उसका समाधान हो सके। जिलाधिकारी ने परिसर में लगे मेले में स्टॉल का निरीक्षण किया। मिट्टी के दीये व अन्य सामग्री की खरीदारी दिवाली पर करने के लिए जिलाधिकारी ने प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों का धरना-प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव