VIDEO : 128 गेंद, 201 रन...विश्वकप में ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास, इन्हें समर्पित की अपनी पारी
मुंबई। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने मंगलवार को विकट परिस्थितियों में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गये 39वें मुकाबला में विश्वकप का दोहरा शतक जड़ा है। इसी के साथ उन्होंने पैट कमिंस के बीच आठवें विकेट के लिए 202 रन की साझेदारी कर उन्होंने शेन वॉर्न और पॉल राइफल के 119 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा है। यह एकदिवसीय मुकाबले में सबसे बड़ी साझेदारी है। मैक्सवेल ने एंड्रयू हॉल और जस्टिन केम्प के 138 रनों की साझेदारी का भी रिकॉर्ड तोड़ा है। विश्वकप क्रिकेट के इतिहास में इसे ऑस्ट्रेलिया से ज़्यादा मैक्सवेल की अकेले दम पर दिलाई गई जीत के तौर पर जाना जायेगा। उन्होंने न केवल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से मैच पासा पलटा बल्कि चोटों से लड़ते हुए दोहरा शतक जड़ दिया।
Last Three shots by Glenn Maxwell to create History.
— Karan kumar (@Karankumar7274) November 7, 2023
Greatest innings in CWC #GlennMaxwell #AUSvsAFG pic.twitter.com/aG1SnfxJyq
मैच के बाद मैक्सवेल ने कहा कि आज काफी गर्मी थी। धूप में क्षेत्ररक्षण करने के बाद बल्लेबाजी के दौरान यह मेरे ऊपर हावी हो गई। हालांकि कुछ अधिक रणनीति नहीं बनाई। सिर्फ़ अपने शॉट्स पर ध्यान केंद्रित रखा। परिस्थियों के परे मेरा ध्यान अपने स्वभाविक खेल खेलने के ऊपर ही था। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत गई! हम जीत गए, मैं यह जीत उन महिलाओं को समर्पित करूंगा जिन्हें पढ़ने की इजाजत नहीं थी, मैं उनके साथ एकजुटता दिखाते हुए अपना बल्ला उठाता हूं और विश्वकप अभियान जारी रहेगा।
First player to slam a double ton in an ODI chase ✅
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) November 7, 2023
First Australian to score a double ton in Men's ODIs ✅
Highest individual score for an 🇦🇺 in Men’s World Cups ✅
Highest individual score in #CWC23 ✅
There can never be another. 🙇♂️#PlayBold #AUSvAFG #GlennMaxwell pic.twitter.com/eN7krZpNh1
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 128 गेंदों में 201 रनों की नाबाद पारी खेली। मैक्सवेल ने अकेले दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत दिलाई। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 292 रनों का लक्ष्य रखा। मैक्सवेल के दोहरे शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इस टारगेट को 46.5 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
ये भी पढ़ें : AUS vs AFG: मैक्सवेल के दोहरे शतक के आगे पस्त हुआ अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से रौंदा