बहराइच : डीजल चोरी के आरोप में संविदा चालकों की सेवा समाप्त
बहराइच, अमृत विचार। परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बहराइच डिपो की बस पर तैनात दो चालकों की संविदा समाप्त कर दी है। दोनों चालकों पर डीजल चोरी का आरोप है।
बहराइच रोडवेज बस अड्डे से जयपुर जाने वाली बहराइच डिपो की बस में चालक पवन पाल और दिवाकर तिवारी की तैनाती थी। परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कुमार ने बताया कि इन दोनों ने जयपुर से बहराइच और बहराइच से जयपुर जाने वाली रोडवेज बस में डीजल की चोरी की थी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि दूरी के हिसाब से अधिक डीजल खपत दिखा दी। इसकी जांच कराई गई, जिसमें डीजल बेचे जाने की पुष्टि हुई। इससे सरकार को नुकसान पहुंचाया गया। डीजल चोरी के आरोप में दोनों बस परिचालकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से यह कार्रवाई मंगलवार को की गई है।
ये भी पढ़ें -एल्विश यादव से देर रात तक हुई पूछताछ, आरोपियों पर आज मिल सकती है कस्टडी रिमांड
