सुल्तानपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर, अमृत विचार। जिले के बन्धुआ कलां क्षेत्र में सड़क के किनारे खेल रहे एक बच्चे की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की शाम को बन्धुआ कलां क्षेत्र के पडवापुर मजरे ऊँचगांव निवासी रामराज चौहान का चार वर्षीय बेटा आदित्य सड़क के किनारे खेल रहा था, तभी एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : डीजल चोरी के आरोप में संविदा चालकों की सेवा समाप्त

संबंधित समाचार