बरेली: खानकाह ए नियाजिया पहुंचीं भावना सिंह
बरेली, अमृत विचार। हसनी मियां के इंतकाल के बाद लगातार लोग उनकी मजार पर हाजिरी देकर खिराजे अकीदत पेश कर रहे हैं। रविवार को रक्षा संपदा अधिकारी समेत कई प्रमुख लोग उनकी दरगाह पर हाजिरी देने के लिए पहुंचे। पिछले दिनों खानकाह ए नियाजिया के सज्जादानशीन हसनी मियां का निधन हो गया था। इसके बाद …
बरेली, अमृत विचार। हसनी मियां के इंतकाल के बाद लगातार लोग उनकी मजार पर हाजिरी देकर खिराजे अकीदत पेश कर रहे हैं। रविवार को रक्षा संपदा अधिकारी समेत कई प्रमुख लोग उनकी दरगाह पर हाजिरी देने के लिए पहुंचे।
पिछले दिनों खानकाह ए नियाजिया के सज्जादानशीन हसनी मियां का निधन हो गया था। इसके बाद से ही उनके चाहने वाले और मुरीद मजार पर हाजिरी देने के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को मेरठ छावनी परिषद में रक्षा संपना अधिकारी के पद पर तैनात भावना सिंह भी खानकाह ए नियाजिया पहुंचीं। सबसे पहले उन्होंने हसनी मियां की मजार पर हाजिरी देकर खिराजे अकीदत पेश की। इसके बाद उन्होंने परिवार के लोगों से बात कर हसनी मियां के निधन पर दुख जताया।
रात करीब 8.30 बजे सूफी इस्लामिक बोर्ड के अध्यक्ष मंसूर हसन भी मुबंई से हाजिरी देने के लिए खानकाह ए नियाजिया पहुंचे। उन्होंने प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी और परिवार के लोगों से बात कर हसनी मियां के मजार पर गुलपोशी और चादरपोशी कर खिराजे अकीदत पेश की। वहीं मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने भी हसनी मियां के मजार पर हाजिरी देकर उन्हें याद किया।
