भारतीय जनता पार्टी गरीबों के लिए नहीं बल्कि उद्योगपतियों के लिए काम करती है: कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों के लिए नहीं बल्कि उद्योगपतियों के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों को नहीं देख रही है, केवल बड़े-बड़े उद्योगपतियों को देख रही। 

उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने 4.5 हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा की, जिसमें वह गरीबों से मिले किसानों से मिले, महिलाओं से मिले, सभी को गले लगाकर चले। उन्होंने कहा कि आज वे हमसे पूछते हैं कि कांग्रेस ने देश के लिए क्या किया। कांग्रेस ने देश को एक रखने के लिए अपना खून पसीना दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश के लिए जान दी और स्वर्गीय राजीव गांधी ने आतंकवादियों से लड़ते हुए बलिदान दिया। 

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित केन्द्र सरकार की उपलब्धि भ्रष्टाचार में नंबर वन है, किसानों की आत्महत्या में नंबर वन, कुपोषण में नंबर वन, महिलाओं, और आदिवासियों पर अत्याचार में नंबर वन है, बेरोजगारी में नंबर वन है। इतना सब करके देश को बीमारु राज्य बना दिया है।

सिन्हा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के शासनकाल की बात करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक कुशल प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने देश को विश्व की अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया और वहीं दूसरी ओर नरेन्द्र मोदी ने देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिर्फ और सिर्फ अपनी पार्टी भाजपा को फायदा पहुंचाया है, न कि देश को, जो देश की जनता के साथ धोखा है। 

ये भी पढे़ं- आदिवासियों को वनवासी कहने के पीछे भाजपा की बड़ी साजिश: राहुल गांधी 

 

 

संबंधित समाचार