अयोध्या: छात्र-छात्राओं ने किया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का भ्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली, अयोध्या, अमृत विचार। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने जिले के 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन करके ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कोरवा अमेठी का भ्रमण कराया। इससे पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग के वित्तीय लेखा अधिकारी डॉ वीरेश कुमार वर्मा व जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब निखिल सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।

गाइड शिक्षक कृष्णा तिवारी व एलएसडीपी पब्लिक स्कूल रुदौली के छात्र दानिश अहमद, हर्षित भारती, वैभव, उत्कर्ष जायसवाल, अंशुमान सिंह, शौर्यदीप, सचिन मिश्र व सिद्धांत शंकर पाण्डेय ने बताया कि ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री का भ्रमण अत्यधिक उपयोगी रहा।

कई अत्याधुनिक राइफल व उनके निर्माण सहित विभिन्न उपयोगी जानकारी मिली। इससे हम सभी का सेना के प्रति सम्मान और भी बढ़ा है। इस दौरान एलएसडीपी पब्लिक स्कूल के बच्चों सहित कनौसा, महाराजा इंटर कॉलेज, एसएसवी, जयपुरिया सहित दस विद्यालय के बच्चे शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ योगी सरकार हुई सख्त, अधिकारियों के दिया गया यह बड़ा निर्देश

संबंधित समाचार