Fatehpur News: तेज बुखार से किसान की इलाज दौरान हुई मौत... डेंगू की हुई थी पुष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में तेज बुखार से किसान की मौत।

फतेहपुर में तेज बुखार से किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी।

फतेहपुर, अमृत विचार। पिछले चार-पांच दिनों से बुखार से पीड़ित एक किसान की मंगलवार शाम को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि उसकी पत्नी का इलाज भी उसी अस्पताल में चल रहा है। किसान की मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। 

विकास खंड खजुहा के मंसूरपुर गांव निवासी शिवबरन काफी समय से स्वांस का मरीज था। परिजनों ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से पति-पत्नी दोनों को बुखार आ रहा था। पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया लेकिन राहत नहीं मिली। राहत न मिलती देख बड़े बेटे ने उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

बेटे मनोज ने बताया कि अस्पताल में ही पिता की जांच कराई गई थी, जिसमें डाक्टर ने डेंगू की पुष्टि की थी। वहीं मां को भी बुखार आने पर वहीं भर्ती कराया गया था। जहां उनकी भी जांच में डेंगू की पुष्टि की गई थी। जांच के बाद अस्पताल में भर्ती कर इलाज करा रहा था।

इलाज के दौरान पिता शिवबरन की मौत हो गयी। जबकि उसी अस्पताल के इलाज से मां रामदुलारी ठीक है। मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में जिला संक्रामक रोग प्रभारी डा. आफाक अहमद ने बताया कि ऐसे किसी मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। फिर भी स्वास्थ्य टीम भेजकर जांच पड़ताल कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- सिस्टम की नाकामी: Auraiya में बहन के शव को बाइक पर ले गया भाई, डिप्टी सीएम ने मामला संज्ञान में लिया, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार