कुत्ते के संग अश्लील हरकत करते बुजुर्ग का वीडियो वायरल, सोसाइटी फॉर एनीमल वेलफेयर ने जताई नाराजगी, दी तहरीर
ठाकुरगंज, लखनऊ। सआदतगंज कोतवाली अन्तर्गत चौपटिया क्षेत्र से एक स्ट्रीट डॉग के संग अश्लील हरकत करने वाले बुजुर्ग का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो जब सोसाइटी फॉर एनीमल वेलफेयर की अध्यक्षा के पास पहुंचा तो उन्होंने आरोपित के खिलाफ सम्बन्धित थाने में लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करनी शुरु कर दी है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि आरोपित स्ट्रीट डॉग के साथ गलत हरकत कर रहा है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है। मड़ियांव थानाक्षेत्र की फैजुल्लागंज निवासी सोसाइटी फॉर एनीमल वेलफेयर की अध्यक्षा शबा खान ने बताया कि मंगलवार देर रात संगठन से जुड़े एक सदस्य ने उन्हें आरोपित का वीडियो भेजा।
बताया कि यह वीडियो चौपटिया क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक बुजुर्ग (70) घर के बरामदे में बैठ स्ट्रीट डॉग के संग घिनौनी हरकत करता दिखाई पड़ रहा है। बुधवार दोपहर संस्था के पदाधिकारियों ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी मिश्र ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
आरोपित ने दलील देते हुए बताया कि कई माह पूर्व स्ट्रीट डॉग की टांग टूट गई थी। जिसके बाद उसने डॉग का इलाज करवाया और उसे घर में पालने लगा। सोसाइटी की अध्यक्षा ने बताया कि शहर में सबसे ज्यादा डॉग बाइट के मामले सआदतगंज, वजीरगंज और ठाकुरगंज क्षेत्र से हैं। कुत्तो के संग यौनाचार किए जाने से भी उनके स्वभाव परिवर्तन आना एक प्रमुख कारण है।
सोशल मीडिया लोगों ने व्यक्त की नाराजगी
आरोपित की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल होने पर यूर्जस नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग करने लगे। तो वहीं, सम्बन्धित पुलिस भी आरोपित की पहचान करने में जुट गई। हालांकि, आरोपित को हिरासत में लिए जाने के बाद मोहल्ले में भी चर्चा का विषय बना गया। उम्र के लिहाज से पड़ोसी स्ट्रीट डॉग के संग यौनाचार की बात पर कुछ भी कहने से बचते रहे।
तहरीर के आधार पर बुजुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपित की अवस्था करीब 70 वर्ष के आसपास की है। जांच किए जाने के बाद ही आरोपित पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अंजनी मिश्र, सआदतगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
यह भी पढ़ें: आगरा में ड्यूटी के दौरान शहीद हुआ बेल्हा का लाल, अकेला पुत्र होने से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड!
