कठौता झील में बचा मात्र तीन दिन का पानी! शारदा नहर से पानी नहीं मिला तो इन इलाकों के लोग झेलेंगे संकट!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कठौता झील में अब तीन दिन का पानी बचा है। यदि शारदा सहायक नहर से पानी नहीं मिला तो गोमती नगर और इन्दिरा नगर की छह लाख की आबादी पानी का संकट झेलेगी। कठौता झील से इन्दिरा नगर और गोमती नगर में पानी की आपूर्ति की जाती है। शारदा सहायक नदी से कठौता झील में पानी आता है।

सिंचाई विभाग ने 10 अक्टूबर को नहर बंद कर दी थी। जलकल कटौती कर क्षेत्र में आपूर्ति कर रहा था। सचिव जलकल राम कैलाश ने बताया कि सिंचाई विभाग ने बुधवार सुबह नहर में पानी खोल दिया है। तीन दिन में पानी नहीं पहुंचा तो समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: ट्रैक्टर की चपेट में आया छात्र, मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार