'पद छोड़ना चाहिए नीतीश को, माफी से काम नहीं चलेगा', नीतीश के बयान पर CM शिवराज का इंडिया गठबंधन पर हमला

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में दिए विवादित बयान को लेकर आज कहा कि सिर्फ माफी मांगने से काम नहीं चलेगा, उन्हें पद छोड़ना चाहिए। सीएम चौहान ने वीडियो संदेश जारी करते हुए नीतीश कुमार और इंडिया गठबंधन पर हमला बोला। 

उन्होंने स्वयं के संदर्भ में कहा कि वे बेटियों की पूजा करते हैं, बहनों के पैर धोते हैं। कांग्रेस के लोग कई बार इसका भी मजाक उड़ाते हैं। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह कहते हैं, 'मुख्यमंत्री नाटक करता है।' उन्होंने कहा कि कन्याओं का पूजन और बहन का सम्मान नाटक-नौटंकी है क्या। ये हृदय का भाव है, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग बहनों के बारे में क्या विचार रखते हैं। कांग्रेस का जिनसे गठबंधन है, उन नीतीश कुमार ने विधानसभा में महिलाओं के बारे में कितनी अमर्यादित और अश्लील टिप्पणी की, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज तक कांग्रेस ने उन टिप्पणियों का विरोध नहीं किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा व्यक्ति जो मां बहन और बेटियों के बारे में ऐसी अमर्यादित टिप्पणियां करे, उसको मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें पद छोड़ना चाहिए, सिर्फ माफी मांगने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत वो धरती है, जहां एक द्रोपदी का अपमान हुआ तो महाभारत हो गया और एक वंश का विनाश कर दिया गया। यहां तो सभी माताओ-बहनों का अपमान हुआ है। 

ये भी पढ़ें- मेरे पास छिपाने को कुछ नहीं है, स्कूल रोजगार घोटाले की जांच में सहयोग किया: अभिषेक बनर्जी

संबंधित समाचार