उन्नाव में बांटे गए 1.51 लाख मिट्टी के दीये, स्वदेशी दीपावली मनाने का दिया संदेश
उन्नाव में बांटे गए 1.51 लाख मिट्टी के दीये।
उन्नाव में बांटे गए 1.51 लाख मिट्टी के दीये। स्वदेशी दीपावली मनाने का संदेश दिया। नर सेवा-नारायण सेवा के संस्थापक ने आमजन को दीये व मिठाई वितरित किये।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में दीपावली से पूर्व नर सेवा नारायण सेवा संस्थापक व हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी ने 1.51 लाख मिट्टी के दीपक कुम्हारों से उनकी मुंहमांगी कीमत पर खरीदे और उन्हें श्रीराम नाम का पटका पहनाने के साथ मिठाई देकर सम्मनित किया। इसके बाद जल दीपक आमजन में वितरित किये। उन्होंने सभी से अपने घरों में 5 घी के दीपक जलाने का आह्वान भी किया।
विमल द्विवेदी ने लोगों से कहा कि भारतीय संस्कृति में कर्मकांड हो, पूजापाठ हो या कोई त्योहार सभी के पीछे हिन्दू अर्थव्यवस्था की व्याख्या दिखती है। जिसे हमें फिर से मजबूती देने व समाज को जागरूक करने की आवश्यकता हैं। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपने घर वालों से ऑनलाइन शॉपिंग न करने की मुहिम शुरू करें। घरों में जरूरी सामानों के लिए बाजार को ही तरजीह दें।
लोगों को मिट्टी के दीये देते हुए उन्होंने सभी से अपने-अपने घरों में पांच घी के दीये जलाने की भी अपील की। इस दौरान उनके साथ जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, विकास सिंह सेंगर, राघवेंद्र पांडेय, शिवसेवक त्रिपाठी, विष्णु गुप्ता, मनीष अवस्थी, मनीष मिश्रा, योगेंद्र तिवारी, अनिल सोनी, सुरेश सेंगर, रामचंद्र दीक्षित, धर्मेंद्र शुक्ल, अभिषेक तिवारी, शिवम शुक्ला आदि ने रहकर लोगों से चाइनीज भगाओ देश को शक्ति शाली बनाओ के नारे के साथ स्वदेशी दीपावली मानाने का सन्देश दिया।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: डीएवी कॉलेज के बाहर छात्रों ने की दबंगई, एसीपी कोतवाली को बीच सड़क पर गिराया, देखें- VIDEO
