Etawah Accident News: तेज रफ्तार पुलिस की जीप पेड़ से टकराई… तीन पुलिसकर्मी घायल, गश्त पर निकले थे
इटावा में तेज रफ्तार पुलिस की जीप पेड़ से टकराई।
इटावा में तेज रफ्तार पुलिस की जीप पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। दीपावली के त्यौहार को लेकर तीनों गश्त पर निकले थे।
इटावा, अमृत विचार। भरथना कोतवाली के बिधूना रोड स्थित मोहल्ला गिरधारीपुरा में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास बुधवार रात भरथना कस्बा पुलिस चौकी की तेज रफ्तार जीप एक पेड़ से जोरदार धमाके के साथ टकरा गई।
जिसमें सवार भरथना कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी हाकिम सिंह चौधरी, एक उपनिरीक्षक अनिल कटियार, आरक्षी सुमित मलिक सहित कुल तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस कर्मचारी दीपावली त्यौहार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीप से गश्त करने निकले थे।
पुलिसकर्मियों का कहना है कि रोड पर अचानक एक गौवंश के आने पर उसे बचाने के दौरान पुलिस जीप सड़क किनारे खड़े एक नीम के पेड़ से जा टकराई। जिसमें सवार तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए।
नगर पालिका के चेयरमैन अजय कुमार उर्फ गुल्लू यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक जावला और प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र राठी तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल पड़े पुलिस कर्मियों को निकाल कर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में पुलिस कर्मियों को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: डीएवी कॉलेज के बाहर छात्रों ने की दबंगई, एसीपी कोतवाली को बीच सड़क पर गिराया, देखें- VIDEO
