बहराइच में स्वच्छ दीवाली शुभ दीवाली के लिए शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। नगर क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार को नगर पालिका नानपारा की ओर से स्वच्छ दीवाली शुभ दीवाली अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने हस्ताक्षर करते हुए नगर वासियों को स्वच्छता अपनाने पर बल दिया।

नगर पालिका परिषद नानपारा की ओर से बृहस्पतिवार से स्वच्छ दीवाली शुभ दीवाली हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद और अधिशाषी अधिकारी रंग बहादुर सिंह ने परिसर में हस्ताक्षर अभियान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर और जनपद को स्वच्छ बनाने के लिए सभी सहयोग करें कूड़े को एक चयनित स्थान पर ही डालें। अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि अपने आसपास साफ सफाई रखें इससे कई बीमारियां नजदीक नहीं आएंगी। इसके बाद नगर पालिका के कर्मचारियों और सभासदों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान सफाई नायक विशाल गंगा प्रताप सिंह, शिवनंदन त्रिवेदी, मनीष जायसवाल, सभासद नौशाद अली खान समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: पूर्व मंत्री व बीजेपी विधायक आशुतोष टंडन के निधन पर सीएम योगी ने घर पहुंचकर दी परिवार को सांत्वना

संबंधित समाचार