बहराइच : पत्नी प्रेमी संग भागी तो पति ने किया सुसाइड
बहराइच, अमृत विचार। दरगाह थाना क्षेत्र के असरौरा गांव निवासी एक युवक की पत्नी कुछ दिन पूर्व प्रेमी के संग फरार हो गई। इससे परेशान पति ने बृहस्पतिवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरगाह थाना क्षेत्र के असरोरा गांव निवासी बडेलाल (30) पुत्र श्यामलाल की पत्नी अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। साथ में बच्चों को भी लेकर चली गई। थाने में सूचना देकर बड़े लाल के चाचा ने कहा है कि आए दिन उसकी पत्नी प्रेमी के संग फरार हो जाती थी जिसके चलते भतीजे ने घर के बरामदे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। जिससे उसके मृत्यु हो गई। चाचा की सूचना पर दरगाह पुलिस ने गांव पहुंचकर मृतक के लाश को फंदे से उतरवाया। थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पत्नी के फरार होने से परेशान होकर युवक ने फंदा लगाकर जान दी है।
प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि बड़े लाल की पत्नी ने दूसरे युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है।। जिसके चलते युवक काफी परेशान रहता था, वह इस बार बच्चों को भी चोरी से साथ लेकर चली गई है।
ये भी पढ़ें -गौतमबुद्ध नगर : यूपी रेरा ने 1000 प्रवर्तकों पर लगाया जुर्माना, जानिए क्या है मामला
