बरेली: हथियार बंद बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर की लाखों की डकैती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र में कैशियर के साथ आईजी आवास के पास दिनदहाड़े हुई साढ़े आठ लाख रूपए की लूट का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि सीबीगंज थाना क्षेत्र में तिलियापुर- परधौली रोड पर स्थित जल आकाश कंपनी के गोदाम पर गुरुवार रात 12:30 बजे दर्जन भर हथियार बंद बदमाशों ने दो चौकीदार को बंधक बनाकर डकैती की। विरोध करने पर मारापीटा।

WhatsApp Image 2023-11-10 at 1.31.09 PM

डकैत यहां से लाखों रुपए का लोहे का माल एक लोडर वाहन में लादकर फरार हो गए। चौकीदार  राज खां निवासी तिलियापुर व तुलाराम निवासी गांव ब्योधा शेरगढ़ ने किसी तरह अपने आप को खोलकर मामले की जानकारी सुपरवाइजर को दी। गोदाम के सुपरवाइजर राजेश यादव ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो हल्का दरोगा रतनेश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे और चौकीदार को ही चोर बताने लगे।

WhatsApp Image 2023-11-10 at 1.31.07 PM

चौकीदार ने बताया कि गत 30 अक्टूबर को भी चोरी की घटना गोदाम पर हुई थी पुलिस ने उस दौरान भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी । इस बार डकैत करीब दो घंटे तक गोदाम में मौजूद रहे।

संबंधित समाचार