बांदा: घर के बाहर खेल रही मासूम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। घर के बाहर खेल रही मासूम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया जिससे उसकी मौघर के बाहर खेल रही मासूम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी महेश पाल की मासूम बेटी सृष्टि (2) घर के बाहर बाबा के पास खेल रही थी।

इसी दौरान बबेरू की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचल दिया जिससे इसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ बबेरू राकेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 2 वर्षीय बच्ची की ट्रैक्टर के कुचलने से मौत हो गई । ड्राइवर को ट्रैक्टर स्थित पकड़ लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: सांसद ने किसान गोष्ठी का किया शुभारंभ, कहा- सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं किसान

संबंधित समाचार