गरमपानी: नैनीपुल क्षेत्र में असंतुलित कार ने ग्रामीण को चपेट में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर नैनीपुल क्षेत्र आर्टिका कार ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति व अन्य कार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सीएचसी सुयालबाड़ी में उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
 
क्वारब पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी जुटाई ‌शाहजहांपुर से थल, पिथौरागढ़ को जा रही आर्टिका यूपी 13 ए डब्लू 0363 नैनीपुल के पास असंतुलित हो गई। कार ने हाइवे किनारे खड़ी आल्टो कार यूके 01 टीए 1741 को टक्कर मार दी। सड़क किनारे खड़े चौपड़ा निवासी मुकुल तिवारी को भी चपेट में ले लिया।
 
घटना से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने घायल को लेकर सीएचसी सुयालबाड़ी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। क्वारब चौकी की एएसआई आंनदी टम्टा ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी जुटाई।

संबंधित समाचार