बहराइच: सगे भाइयों ने डॉक्टर को जान से मारने की दी धमकी, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी में शुक्रवार को डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी ओपीडी कर रहे थे। इसी दौरान सगे भाई वहां पर पहुंचे। सभी सीएचसी में वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने सगे भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर आशीष कुमार वर्मा की तैनाती है। शुक्रवार को डॉक्टर अपने सहयोगी सूरज पाठक के साथ मरीजों की ओपीडी कर रहे थे। डॉक्टर का कहना है कि सुबह 11:00 बजे के आसपास सूरज सिंह उर्फ लालू सिंह पुत्र धर्मवीर और भाई छोटू सिंह आए। सभी ओपीडी में वीडियो बनाने लगे। अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों का वीडियो बनाने पर डॉक्टर और सूरज पाठक ने विरोध किया।

डॉक्टर का कहना है कि विरोध करने पर सभी बाहर जाने लगे। लेकिन बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों ने डॉक्टर को गोली मारने की बात कही। डॉक्टर ने मामले की जानकारी मुक्त चिकित्साधिकारी डॉक्टर एस के सिंह को दी। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी के डॉक्टर ने थाने में तहरीर दी।

प्रभारी निरीक्षक एसके शुक्ला ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर सूरज सिंह उर्फ लालू सिंह और उसके भाई छोटू सिंह निवासी महसी के विरुद्ध धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP डायल -112 की महिला कर्मियों ने दीप जलाकर Save Girl की लगाई गुहार, अखिलेश ने कहा- हरदम साथ निभाएंगे

संबंधित समाचार