प्रयागराज: नैनी सेंट्रल जेल में कंट्रोल रूम से सर्किलों में कैदियों की हो रही निगरानी
प्रयागराज। नैनी सेंट्रल जेल में बंद कैदियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए जेल के अंदर बने कंट्रोल रूम से ध्यान रखा जा रहा है। कैदी जेल से ही किसी बड़ी घटना को अंजाम न दे इसलिए उन पर निगरानी रखी जा रही है। कंट्रोल रूम में सिपाही की तैनाती भी की गयी है।
उमेश पाल हत्याकाण्ड के बाद नैनी जेल में बंद बड़े अपराधियों पर कड़ी निगाह रखने के लिए योगी सरकार के निर्देश पर नैनी जेल में भी कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। यह कोई नई बात नही लेकिन कुछ नई तकनीकी सुविधाओं से कैदियों की निगरानी की जा रही है। इस सुविधा के बाद अब जेल के अधिकारी भी चैन की सांस लेंगे।
प्रदेश के बड़े जेलों में अब तकनीक का इस्तेमाल कर सभी कैदियों की हरकतों पर नजर रखी जा रही है। इसी तरह से प्रयागराज में भी यह तकनीक लागू भी की जा चुकी है। प्रयागराज सेंट्रल जेल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी इन फॉर्म ऑफ वीडियो वॉल के जरिए जेल में कैदियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
जेल के अंदर बने कंट्रोल रूम में जेल में बंद कैदियों की गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। इस कंट्रोल रूम में शिफ्ट के हिसाब से सिपाही की ड्यूटी भी लगाई गयी है। जिससे सिपाही पूरे रिकार्ड को तैयार कर जेल के अधिकारी को देंगे, जिसे मुख्यालय को भी जानकारी दी जाएगी।
अतीक के बेटे अली पर खास रखी
उमेश पाल हत्याकाण्ड में बाद नैनी जेल के हाई सिक्योर्टी सेल में बंद अतीक के बेटे अली पर जेल प्रशासन की खास नजर है। कंट्रोल रूम से अली समेत अन्य अपराधियों और बड़े कैदियों पर नजर रखी जा रही है।
नैनी जेल में बनाये गये कंट्रोल रूम से बंदियों पर निगरानी रखी जा रही है। यहां की निगरानी की रिपोर्ट मुख्यालय तक जाती है। इस कंट्रोल रूम के शुरु किये जाने के बाद से बंदी किसी प्रकार की कोई घटना को अंजाम नहीं दे सकेंगे।
रंग बहादुर पटेल, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, केंद्रीय कारागार
यह भी पढे़ं: लखनऊ : दीपावली पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सर्राफा, पटाखा बाजारों पर इस तरह रखी जा रही नजर
