बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मचा कोहराम
जरवलरोड, बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर देर रात को पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भग्गड़वा के मजरा छिदकुरी निवासी अरुण कुमार (31) पुत्र जगदीश के बहन का विवाह धनराजपुर गांव से हुआ है।

शुक्रवार को अरुण बहन के घर के लिए रवाना हुआ। जरवल रोड थाना क्षेत्र के लखनऊ बहराइच मार्ग पर रिठौरा गांव के निकट पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। रात 10 बजे हुए हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर पुलिस प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक बहन के यहां जा रहा था। बहन के यहां से लोग आ गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: धनतेरस पर लोगों ने जमकर की खरीदारी, बर्तन, आभूषण के साथ खूब बिके मोबाइल फोन, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
