EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए अच्छी खबर, 7 करोड़ लोगों के खाते में डाले जा रहे हैं पैसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफ खातों में ब्याज जमा करना शुरू कर दिया है। आपके EPF खाते में ब्याज क्रेडिट होते ही कुल अमाउंट बढ़ जाएगा। जानकारी के अनुसार प्रक्रिया पाइपलाइन में है, जल्द ही ब्याज सभी खातों में जमा कर दिया जाएगा, केवल मेंबर्स धैर्य बनाए रखें।

ये ब्याज वित्त वर्ष 2022-23 के लिए है। इसके के लिए आप अपना पीएफ खाते को चेक कर सकते है कि आप के खाते में ब्याज की रकम आई की नहीं। वहीं  बता दें सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए EPF पर ब्याज की दर 8.15 फीसदी निर्धारित किया है। 

कैसे चेक करें पीएफ खाते में कितनी राशि जमा है
इसके लिए आप को इसके ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है आप इसे घर बैठे ही चेक कर सकते है। बता दें पीएफ आप की कमाई का एक हिस्सा होता है जो की आप की तनख्वाह से कटता है। देश में करीब 7 करोड़ एक्टिव EPF खाते हैं।

इसे आप मोबइल के जरिए भी चेक कर सकते है। इसके लिए आप को अपने मोबाइल पर  UMANG ऐप डाउनलोड करना होगा। जिस के बाद आपको इसमें लॉगिन करना है। जिसके बाद आपको आपके खाते से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।

यहां आप  Employee Centric Service पर क्लिक करें. View Passbook को चुनें और पासबुक देखने के लिए UAN से लॉग-इन करें. इसके लिए केवल आपके पास UAN रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए।

 

 

 

संबंधित समाचार