बरेली: दौली रघुवरदयाल पुर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और तलवार, एक दर्जन घायल
बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर लाठी डंडे व तलवार चली। जिसमें दोनों ही पक्ष से दो महिलाएं समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। उपचार के लिए सभी को शहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है।
थाना सीबीगंज के दौली रघुवरदयाल पुर में भागीरथ के छोटे बेटे सौरभ का वहीं के रहने वाले करन से विवाद हो गया। करन ने सौरभ की पिटाई लगा दी। उस समय वहां मौजूद लोगों ने समझौता करा दिया। लेकिन सुबह सौरभ के भाई रोहित ने अपने ताऊ व अन्य लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडे तलवार लेकर करन के घर पर हमला बोल दिया।
जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें सौरभ पक्ष से मोहित रोहित, ताऊ कृष्णपाल और सौरभ गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं करन पक्ष से करन उसका भाई अर्जुन पिता रामपाल, करन की पत्नी चंद्रवती बहन वनदेवी गम्भीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ही पक्षों का मेडिकल कराया है।
ये भी पढ़ें- MP Election 2023: ‘माफ करो महाराज’ से लेकर ‘साथ है शिवराज’ तक, मध्यप्रदेश में यूं बदलती गई नारों की सियासी यात्रा
