Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या में उल्लास, रघुनंदन का इंद्रदेव ने भी किया अभिनंदन, निकलीं झांकियां, देखें तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

साकेत महाविद्यालय से भगवान राम से जुड़े प्रसंगों की 18 झांकियां निकलीं, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया रवाना 

अयोध्या, अमृत विचार। दीपोत्सव पर रामनगरी सुबह से उल्लास में डूबी है। भगवान राम के आगमन पर इंद्रदेव ने भी उनका अभिनंदन किया। इस दौरान हर कोई जय श्रीराम के ही जयकारे लगा रहा था। भगवान के नाम का उच्चारण कर लोग झूमते दिखे। सुबह 10 बजे साकेत महाविद्यालय में देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी लोक कलाओं से सबका मन मोह लिया।

cats08
अयोध्या-पर्यटन मंत्री भगवा झंडा दिखाकर झांकियों को रवाना करते हुए।

 

इसके बाद प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने राम कथा व सामाजिक संदेशों पर आधारित 18 झांकियों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बड़ा ही हर्ष का माहौल है। यह देशवासियों के लिए गर्व की बात है कि दो महीने बाद भगवान राम अपने नए मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। दीपोत्सव में इस बार एक नया कीर्तिमान बनने जा रहा है।

cats08

भगवान के आगमन की खुशी में 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित कर उनका स्वागत किया जाएगा। इसी के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव का भी आगाज हो गया है। इसके बाद एक-एक कर 18 झांकियां निकलनी शुरू हुर्इं तो सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। झांकियों में भगवान के स्वरूपों के मनमोहक नजारे को हर कोई अपने मोबाइल में कैद करता दिखा। छतों पर मौजूद लोग पुष्पवर्षा करते नजर आए। थोड़ी ही देर बाद बारिश शुरू हो गई।

cats08

इसके बावजूद कलाकारों का हौसला नहीं डिगा और वे झूमते-नाचते भगवान का स्मरण करते हुए आगे बढ़ते गए। झांकियों को रवाना करने के लिए साकेत महाविद्यालय में सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त व पर्यटन विभाग के मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या में दीपोत्सव आज, राज्यपाल और सीएम योगी होंगे शामिल, स्थापित होगा बड़ा कीर्तिमान

संबंधित समाचार