Ayodhya Deepotsav 2023: पगड़ी और माला पहना कर किया गया संतों का सम्मान
अयोध्या,अमृत विचार। रामकथा पार्क में आयोजित भगवान श्रीराम के राजतिलक समारोह के दौरान पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मंत्री राकेश सचान, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश विश्राम द्वारा रामकथा पार्क में मौजूद संतों और महतों को माला पहना कर सम्मानित किया गया। संतों को योगी सरकार की ओर से दक्षिणा भी प्रदान की गई। संतों का सम्मान करीब 30 मिनट चला। संत दीर्घा में पहुंच कर सभी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें;-Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री, कर रहे हैं निरीक्षण, संतों से भेंट भी
