पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए 80 भारतीय मछुआरे, पहुंचे भारत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृतसर। पाकिस्तान की एक जेल से हाल ही में रिहा किए गए 80 भारतीय मछुआरों को यहां अटारी-वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान सरकार ने बृहस्पतिवार को कराची की मालिर जेल से 80 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया था।

पंजाब पुलिस के प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महाल ने कहा कि सभी कैदी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी 'आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र' के माध्यम से अटारी-वाघा सीमा के रास्ते शुक्रवार रात भारत आ गए।

अटारी-वाघा सीमा की संयुक्त जांच चौकी (जेसीपी) पर तैनात महाल ने कहा कि भारतीय चिकित्सकों ने मछुआरों के आने के बाद उनके स्वास्थ्य की जांच की। महाल ने कहा कि मछुआरों को तीन साल पहले उस समय पकड़ लिया गया था जब उनकी नौकाएं अरब सागर में क्षेत्रीय जलमार्ग से होते हुए पाकिस्तान के क्षेत्र में घुस गई थीं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जैसे ही मछुआरे भारत पहुंचे, उन्होंने सम्मान में झुककर धरती को छुआ।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता अन्य प्रदेशों में 10 गारंटी पूरी करने का कर रहे झूठा प्रचार: जयराम ठाकुर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता