संगमनगरी में धूमधाम से मनाई गयी हनुमान जयंती, भक्तों ने लगाए पवनसुत के जयकारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। हनुमान जयंती पर संगमनगरी के बंधवा लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर में शनिवार को भव्य श्रृंगार और आरती का आयोजन किया गया। महंत बलबीर गिरि ने मंदिर में हनुमान जी की भव्य पूजा अर्चना की। मंदिर में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  

हनुमान जयंती पर शहर के गमम मंदिरों में पूजा अर्चना और भव्य श्रृंगार का आयोजन किया गया। इस मौके पर बंधवा स्थित लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर में सुबह से ही आयोजन की तैयारी की गयी। शनिवार शाम को महंत बलबीर गिरि ने भव्य श्रृंगार के बाद पूजा आरती की। भगवान को 56 प्रकार का भोग लगाया गया।

इस मौके पर मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड व अन्य संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर में दर्शन करने वाले भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। इसी तरह से सिविल लाइंस के बड़े हनुमानजी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े, जहां विशेष पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया, दारागंज इलाके में विशेष जुलूस या 'शोभा यात्रा' निकाली गई, जिसमें भक्त विभिन्न सड़कों से गुजरे और भजन गाए।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कीडगंज इलाके में जुलूस निकाला। जुलूस जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। पूरे मार्ग को भगवा झंडों से सजाया गया था जबकि स्थानीय लोगों ने जुलूस पर पुष्प वर्षा की।

यह भी पढ़ें: चित्रकूट: लालता रोड पर टेंट हाउस संचालक का मिला शव, लाठियों से पीटकर हत्या की जताई जा रही आशंका

संबंधित समाचार