चित्रकूट: लालता रोड पर टेंट हाउस संचालक का मिला शव, लाठियों से पीटकर हत्या की जताई जा रही आशंका

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

चित्रकूट, मऊ। लालता रोड पर टेंट हाउस संचालक की हत्या कर दी गई। उसका शव चेकडैम के पास पड़ा मिला। शव पर चोट के निशान से ऐसा लगता है कि लाठी-डंडे से पीटकर उसे मारा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा। 

जानकारी के मुताबिक, मोहित सिंह पटेल (22) पुत्र जय सिंह निवासी कर्रही वर्तमान में लालता रोड में मकान बनाकर रह रहा था। वह वहीं पर टेंट हाउस और डीजे का काम करता था। शनिवार को उसका शव मोहिनी चित्रवार के पास चेकडैम में बगीचे के पास पड़ा मिलने पर सनसनी मच गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। डाग स्क्वायड ने भी मौके पर सुराग तलाशे। मृतक का पिता प्राथमिक विद्यालय जोरवारा में शिक्षामित्र है। सीओ जयकरन ने बताया कि मोहित शुक्रवार शाम को घर से निकला था और इसके बाद वापस नहीं लौटा। बाद में इसका शव पड़ा मिला है। 

बताया कि शव पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका है। पिता ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।  

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने 'खजांचीनाथ' का मनाया जन्मदिन, दिए उपहार, जानिये बच्चे का क्यों पड़ा ऐसा नाम?

संबंधित समाचार