बरेली: चार माह के बाद भी 84 लाख की नहीं दी रिपोर्ट...शासन नाराज, जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डीएम की संस्तुति न लेकर फतेहगंज पश्चिमी के ईओ ने रिपोर्ट देने में समय बढ़ाने की मांग की

बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज नगर पंचायत में कान्हा गोशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय स्थल योजना के तहत पशु शेल्टर होम, कांजी हाउस के निर्माण के लिए जारी की गई 84 लाख की धनराशि के मामले में शासन ने रिपोर्ट नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। डीएम की संस्तुति के बिना ईओ द्वारा समय बढ़ाने की मांग को भी अनुचित बताया गया है। शासन ने डीएम को पत्र लिखकर एक सप्ताह में पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर होगी धन वर्षा, जानिए इससे जुड़ी खास बातें...

संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी की ओर से डीएम को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि वित्तीय 2022-23 में कांजी हाउस, शेल्टर होम के निर्माण के लिए नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी को 15 सितंबर 2022 को दूसरी और अंतिम किस्त के रूप में 82.94 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई थी, लेकिन कार्यों के लिए डीएम की संस्तुति नहीं लेते हुए अधिशासी अधिकारी ने समय बढ़ाने की मांग की थी, जो नियमानुसार सही नहीं था।

शासन ने डीएम से कहा था कि ऐसी स्थिति में जारी हुई धनराशि का उपयोग नहीं हो पाने के संबंध में गठित कमेटी से निर्माण कार्यों की जांच करा ली जाए, जिसमें यह देखा जाए कि जारी हुई धनराशि के सापेक्ष कार्य की भौतिक और वित्तीय प्रगति क्या है। जिस कार्य के लिए पैसा दिया गया था

कहीं वह कार्य किसी दूसरी योजना से तो नहीं कराया गया है। शासन ने इन सभी बिंदुओं पर कमेटी से जांच कराते हुए आख्या समेत रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर शासन को उपलब्ध कराने के आदेश 27 जून को दिए गए थे, लेकिन चार माह बीत गए पर मामले में जांच आख्या शासन को नहीं उपलब्ध कराई गई है। ऐसे में दो दिन पहले संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी को दोबारा पत्र जारी करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: अमृत विचार कार्यालय और प्रिंटिंग यूनिट में दिवाली पूजा, वैदिक मंत्रों के बीच हुआ पूजन

संबंधित समाचार