बरेली: किन गांवों में होना है ड्रोन सर्वे, अब तक नहीं भेजी रिपोर्ट
मनमानी पर शासन ने जताई नाराजगी, उप भूमि व्यवस्था आयुक्त ने मंडल से मांगी रिपोर्ट
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। सरकारी सिस्टम के काम करने का तरीका कितना सुस्त है, यह उप भूमि व्यवस्था आयुक्त का मंडल के जिलाधिकारियों के लिए लिखा गया पत्र गवाही देने के लिए काफी है। स्वामित्व योजना के तहत किन गांवों में ड्रोन सर्वे होना है, इसकी रिपोर्ट अब तक शासन को नहीं भेजी गई है। उप भूमि व्यवस्था आयुक्त ने मंडल के बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जल्द रिपोर्ट दिलाने के लिए कहा है।
उप भूमि व्यवस्था आयुक्त ने यूपी के 58 जिलों को यह पत्र लिखा है। उसमें में बरेली मंडल के चारों जिले शामिल हैं। पत्र में कहा गया है कि 29 सितंबर 2023 तक मांगी गई रिपोर्ट को अभी तक न मुहैया करा पाना अत्यंत खेदजनक है।
सभी गांवों में घरौनी तैयार करने का कार्य हर हाल में दिसंबर 2023 तक पूरना करना है। इसको लेकर वास्तविक रूप से जिलों के कितने गांवों में ड्रोन सर्वे होने की संभावना है, इसकी रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर भेजने के आदेश हैं। इस रिपोर्ट को परिषद की ईमेल पर भेजना है।
यह भी पढ़ें- बरेली: प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए की लकड़ी जलकर राख
