हीरो शोरूम का शटर तोड़कर चोरों ने की तीस लाख रुपए की चोरी, सनसनीखेज घटना से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेनीगंज (हरदोई)। कोथावां पुलिस चौकी से चन्द कदमों की दूरी पर स्थित हीरो बाइक एजेंसी शोरूम का अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर लाखों रुपए चोरी कर लिए। बताते चलें कि कोथावां बेनीगंज सम्पर्क मार्ग पर स्थित हीरो बाइक एजेंसी मालिक शुभम वैश्य के मुताबिक धनतेरस पर्व पर कुल 62 बाइकों की बिक्री हुई थी, शाम तक आए रुपये को घर भेज दिया था।

इसके बाद देर रात तक होती रही बिक्री की धनराशि काफी रात हो जाने के कारण शोरूम में ही छोड़ दिया था, सुबह पता चला कि शोरूम का शटर तोड़ दिया गया है।

शोरूम पर पहुंच कर देखा तो अज्ञात चोरों ने शोरूम पर रखी नकदी पर हाथ साफ किया है, जोकि लगभग तीस लाख रुपए थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक सहित सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करके जांच शुरू कर दी।

घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी ने बताया कि घटना की गम्भीरता से जांच की जा रही है और चोरी के जल्द खुलासे के लिए एसओजी टीम व सर्विलांस टीम को बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने कही बड़ी बात- कहा विश्व की सबसे सुंदर नगरी बनेगी अयोध्या, 10 गुना ज्यादा आएंगे पर्यटक

संबंधित समाचार