प्रतापगढ़: डीएम व एसपी ने दीपावली पर दी शुभकामनाएं
प्रतापगढ़, अमृत विचार। जनपदवासियों को डीएम व एसपी ने दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही स्वस्थ व सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील की है।
डीएम संजीव रंजन व एसपी सतपाल अंतिल ने लोगों से पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये पटाखों का कम से कम प्रयोग करने की अपील की। कहा कि पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ बड़े अवश्य रहें, कम आवाज वाले पटाखे ही जलाएं जिससे कहीं प्रदूषण न फैले। खासकर चिकित्सालयों, बीमार व्यक्तियों के आस-पास पटाखे जलाने से परहेज करें।

जनपदवासियों का आवाहन करते हुए कहा कि प्रकाश पर्व को दीप जलाकर ईको फ्रेंडली तरीके से मनायें, असहाय, गरीब व्यक्तियों के बीच जाकर उनमें त्योहार की खुशियां बांटने का काम करें। स्वयं को सुरक्षित रखकर दीपावली के पर्व को परम्परागत ढंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनायें।
ये भी पढ़ें -सीतापुर : डम्पर से कुचलकर बाइक सवार की मौत
