लखनऊ: दीपावली पर Air Pollution से बचाव का तरीका है आसान, जाने क्या कहते हैं डॉक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। दीपावली त्यौहार खुशियों और हर्षोल्लास का पर्व है, लेकिन इस त्यौहार पर खुशियां और दुगनी हो इसके लिए अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना है। मौजूदा समय में यह इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि हवा में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे में जब दीपावली के पर्व पर लोग पटाखे जलाएंगे, उस दौरान प्रदूषण का स्तर और बढ़ेगा, हवा जहरीली हो सकती है। इस वजह से बच्चे बुजुर्ग और बीमार लोगों को प्रदूषण से बचाव करना है।  

यह जानकारी केजीएमयू में पलमोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के एचओडी प्रोफेसर वेद प्रकाश ने दी है। प्रोफेसर वेद प्रकाश बताते हैं कि त्योहारों पर खुशियां बरकरार रहे, इसके लिए स्वास्थ्य का अच्छा होना बहुत जरूरी है, लेकिन इस बार प्रदूषण का स्तर इतना अधिक हो गया है, कई शहर रेड जोन में आ गए। प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। ऐसे में सावधानी ही बचाव है। सांस रोगियों के लिए बड़ा खतरा है।

इस समय जब मौसम बदलता है उस दौरान हवा में नमी कम हो जाती है।इससे धूल उठने लगती है और हवा की गुणवत्ता पर गहरा असर पड़ता है।मौजूदा समय में कई शहरों की स्थिति बहुत खराब है। वह रेड जोन में है,यह मौसम त्यौहार का भी है। त्योहार भी ऐसा है कि इसमें पटाखे जलाने का चलन है। इससे हवा और जहरीली हो सकती है। इसके पीछे की वजह हवा में जहरीली गैसों का मिश्रण होना है। ऐसे में जो लोग स्किन आंखों की एलर्जी से ग्रसित है या फिर अस्थमा के रोगी या फिर सांस की अन्य बीमारी से  परेशान लोग हैं।

ऐसे मरीजों के लिए सलाह है कि वह घर के अंदर रहे और मास्क का इस्तेमाल करें अपनी दवाइयां को नियमित तौर पर ले सबसे जरूरी ध्यान देने वाली बात यह है कि जहां पर प्रदूषण अधिक हो वहां पर बीमार तथा बुजुर्ग लोगों को जाने से बचना चाहिए। यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि जो बुजुर्ग अथवा बीमार लोग सुबह के समय बाहर टहलने जाते हैं वह प्रदूषण वाली जगह पर न जाए बल्कि घर के अंदर रहकर ही एक्सरसाइज अथवा टहलने का कार्य करें।

प्रदूषण हवाओं के कारण जो लोग दवा खा रहे हैं वह लोग विशेष ध्यान दें कि उन्हें अपने दवा की डोज अपने हिसाब से काम नहीं करनी है बल्कि अपने चिकित्सक से बात करने के बाद दवा का इस्तेमाल करना है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत हो रही हो, शरीर ढीला पर पड़ रहा हो। उन्हें तत्काल चिकित्सक के पास जाना चाहिए और डॉक्टर की सलाह पर आगे का इलाज करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-Diwali 2023: पटाखों से जलने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत, जल्द भरेंगे घाव

संबंधित समाचार